परसामलिक। थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को एक किशोरी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया जहां किशोरी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को किशोरी फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच परिजनों ने उसे देख लिया और उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कारणों के बारे में परिजनों की ओर से कुछ कहा नहीं जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। संवाद