फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दिन पूर्व लापता किशोर आनंदनगर स्टेशन पर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। सिंदुरिया व कोतवाली क्षेत्र निवासी दो लापता 14 वर्षीय किशोरों को पुलिस ने आनंदनगर रेलवे स्टेशन से शनिवार को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों किशोर दोस्त हैं और एक ही साथ पढ़ते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सवना थाना कोतवाली व अरनहवा टोला झझनपुर थाना सिंदुरिया निवासी दोनों किशोर मित्र हैं। दोनों कक्षा नौ के छात्र हैं। दोनों बृहस्पतिवार की सुबह घर से करीब आठ बजे निकले थे लेकिन नहीं लौटे। खोजबीन के बाद परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के दौरान झंझनपुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर दोनों को शनिवार को दोपहर आनंदनगर रेलवे स्टेशन से खोज लिया गया। थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें