फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरे में कूदी थी किशोरी, प्रेमी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के घर के सामने पूरी डटी रही किशोरी, प्रेमी घर से हो गया फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी द्वारा प्रेमी के घर के सामने रात भर बैठने के बाद पोखरे में छलांग लगाने के मामले में प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का बगल के एक गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। वह प्रेमी से साथ रहना चाहती है। किशोरी अपने प्रेमी के साथ मोबाइल से बात करती रहती थी। जिसकी भनक घर वालों को नहीं लग सकी। मामला तो तब उजागर हुआ जब किशोरी शनिवार रात को युवती प्रेमी के पहुंच गई और घर में साथ रहने की जिद करने लगी। दरवाजा नहीं खुला तो युवती प्रेमी के घर के सामने रात भर बैठी रही। बाद में प्रेमी घर से फरार हो गया। इससे नाराज होकर युवती अगले दिन सुबह रविवार को गांव के पोखरे में कूद कर जान देने की कोशिश की। लोगों ने उसे बाहर निकाला। सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें