फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलते समय करंट की चपेट में आकर झुलसा किशोर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के ऊपर से गुजर रहे तार की चपेट में आया किशोर
विज्ञापन

सिसवा बाजार। मेंहदिया गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सिसवा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मेहंदिया निवासी अवधेश यादव गांव के बाहर मकान का निर्माण करा रहे हैं। वहां उनका पुत्र कुलदीप यादव (14) खेलते समय मकान के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन व सभासद राजन विश्वकर्मा घायल को लेकर तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के पिता अवधेश का कहना है कि मकान निर्माण के लिए तार हटवाने का अनुरोध विद्युत विभाग से किया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता सुजीत चौरसिया का कहना है कि अवधेश यादव ने तार हटवाने के लिए पैसा भी जमा कर दिया है। तार हटाने की प्रकिया चल भी रही थी। इसी बीच उन्होंने बिना विद्युत विभाग को सूचना दिए निर्माण भी शुरू करा दिया। अगर तार हटने के बाद निर्माण शुरू कराते तो ये हादसा नहीं होता। तार हटाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें