फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

Mon, 16 Apr 2018 12:10 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रविवार दोपहर बारह बजे तालाब से मिट्टी निकालने गईं छह बालिकाएं डूबने लगीं। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि पांच को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जगनन्नाथपुर निवासी इंद्राज पासवान की बेटी कल्पना (14) चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने सपना (12), रंजना (14), वंदना (13) , मोनिका (13) तथा निशा (12) के साथ गांव के तालाब पर र्गइं थी। मिट्टी निकालने के दौरान सपना फिसल कर तालाब में गिर गई और डूबने लगी। उसे डूबते देख लड़कियों ने शोर मचाते हुए उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगीं। इस बीच शोर सुनकर पास के खेत में गेहूं का बोझ ढो रहे रामभरोस सहानी दौड़कर पहुंचे और पांच बालिकाओं को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सपना की डूबने से मौत हो गई। वह गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। तालाब से निकाली गईं वंदना, कल्पना और निशा की हालत खराब होने पर उन्हें सीएचसी रतनपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि मोनिका और रंजना की हालत ठीक है। परिजनों ने आननफानन में सपना का अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें