फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कमता में सोमवार शाम घर में पंखा लगाते समय एक किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए, जहां उसका भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कमता निवासी राजाराम की 16 वर्षीय पुत्री नीतू सोमवार शाम घर में पंखा लगा रही थी। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह झुलस गई। परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सीएचसी निचलौल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बिजली से झुलसी युवती अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें