युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज।
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के सिहुली परसा गांव में 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की सुबह घर से निकली लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिजन ने उसकी तलाश की तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बरवा द्वारिका निवासी अजय कुमार पुत्र सुदर्शन, थाना कोठीभार पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, किशोरी 13 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकली थी। समय पर जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पहले आसपास, रिश्तेदारों, परिचितों से पूछताछ की। पता नहीं चला तो गायब किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अजय कुमार उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।