फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मधुमक्खी के हमले में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहवा ऊर्फ जमुहनियां शनिवार की दोपहर घर से आटा पिसाने बेलवां चौराहे पर गया था। लौटते समय उसपर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर में कुछ बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे। बेलवा चौराहे के पास से 14 वर्षीय बालक वसीम गुजर था। रास्ते में ही एक स्थान हड्डों छत्ते में बच्चों ने कुछ फेंक दिया। इसके बाद हड्डों का झुंड वसीम पर टूट पड़ा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों तरफ हड्डों से घिरा किशोर वसीम चिल्लाता रहा। आनन-फानन में उसे लक्ष्मीपुर सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात वसीम ने दम तोड़ दिया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें