फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाले में नहा रहा किशोर लापता, खोजबीन जारी

Thu, 10 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़ौली निवासी मुस्ताक अली (14) बुधवार की शाम करीब चार बजे सुलिअहवां कर्बला के पास नाले में अपने साथियों के साथ नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाला नेपाल सीमावर्ती गांव के बरवा से होते हुए जंगल के पास महाव नाले को जोड़ता है। कुलावे में पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी के बहाव में आने से मुस्ताक डूब गया। पानी में डूबता देख कुछ युवक बचाने का प्रयास किए, लेकिन बहाव तेज होने के कारण मुस्ताक को नहीं बचा पाए। युवकों ने गांव में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन करना शुरू कर दिया, लेकिन कहीं का पता नहीं चला।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से बालक की खोजबीन में जुटी रही लेकिन कहीं शव का अता-पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि नहाते वक्त एक बालक पानी में डूब गया है। तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहिन नदी की धारा में बह गई बुजुर्ग महिला
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा में बुधवार की दोपहर बाद अड्डा बाजार बहू का दवा कराने जा रही एक बुजुर्ग महिला रोहिन नदी पार करते समय अचानक नदी में बाढ़ आने से नदी की धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अड्डा बाजार चौकी पुलिस ग्रामीणों के साथ पता लगाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा खास निवासी शारदा देवी 65 अपनी बहू कुमारी का दवा कराने अड्डा बाजार जा रही थीं। पैदल नदी पार करते समय अचानक नदी में बाढ़ आ गई जिससे शारदा देवी नदी पार नहीं कर पाईं और वह नदी की धारा में बह गई। जबकि बहू कुमारी 35 किसी तरह भाग कर नदी से बाहर निकल गईं। सूचना पाकर अड्डा बाजार चौकी पुलिस और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव मौके पर पहुंच कर तलाश करने में जुटे थे लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि नदी की धारा में बह जाने की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें