फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांवों में स्वच्छता का सत्यापन करेगी 60 टीमें

Sun, 30 Apr 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चरणवार सर्वे के लिए नामित हुए अधिकारी, उनके साथ सहायक के रूप में रहेंगे दो अन्य कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी स्थिति का पता लगाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच टीम गठित की गई है। टीम के सदस्य ग्रामीणों से संपर्क कर निर्धारित बिंदुओं पर 31 मई तक सर्वे की हकीकत देखेंगे व अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जिले की सभी 882 ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की हकीकत का पता लगाने के लिए टीमों के माध्यम से सर्वे करना है। प्रत्येक गांव में पांच टीमें चरणवार सर्वे करेंगी।
विज्ञापन

पहली टीम सहायक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व में होगी। दूसरी टीम बाल विकास परियोजना अधिकारी, तीसरी टीम सहायक विकास अधिकारी उद्योग, सेवा व व्यापार, चौथी टीम खंड शिक्षा अधिकारी एवं पांचवीं टीम अवर अभियंता लघु सिंचाई के नेतृत्व में कार्य करेगी।
टीम के सदस्य गांव में पहुंचकर ठोस कचरा प्रबंधन, द्रव अपशिष्ट प्रबंधन, मलीय गाद प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों पर प्रत्यक्ष स्वच्छता व क्षमतावर्धन आदि की हकीकत को देखते हुए अपनी रिपोर्ट को तैयार करेंगे व उसे 31 मई तक संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के पास जमा करेंगे। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर एक से 15 जून तक रिपोर्ट का सत्यापन किया जाएगा।

ब्लॉकवार इतने गांवों का होगा सत्यापन
टीमों की ओर से निचलौल ब्लॉक के सर्वाधिक 108, बृजमनगंज ब्लॉक के 65, धानी के 20, घुघली के 74, लक्ष्मीपुर के 96, सदर व सिसवां के 60-60, मिठौरा के 82, नौतनवां के 97, पनियरा के 72, परतावल के 77 व फरेंदा के 71 गांवों में सत्यापन होगा।
विज्ञापन


स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए इनसे ली जाएगी राय
स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए टीमों की ओर से ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, सामुदायिक शौचालय के प्रभारी, स्कूलों के शिक्षक व प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं ग्राम जल व स्वच्छता समिति के सदस्यों से जानकारी ली जाएगी।
कोट
ग्रामों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहल की जानी है। इससे पूर्व सत्यापन करते हुए स्थिति की वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें