फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक निलंबित, पांच शिक्षकों का वेतन व पांच शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित, 10 कर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन

महराजगंज। शासन के निर्देश पर बुधवार को जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम ने पनियरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।
इनकी ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 11 दिन से अनुपस्थित चल रहे शिक्षक को निलंबित कर दिया। पांच शिक्षकों का वेतन व पांच शिक्षामित्रों का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय देवीपुर प्रथम में शिक्षक हादी हसन सात से 17 जुलाई तक अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहरौना तिवारी के निरीक्षण में शिक्षक दुर्गेश त्रिपाठी व संत यादव अनुपस्थित मिले।
प्राथमिक विद्यालय रामनगर द्वितीय में प्रधानाध्यापक दिनेश यादव एवं शिक्षामित्र गीता देवी व प्रतिभा सिंह अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय हंसखोरी में शिक्षामित्र अमरनाथ विश्वकर्मा व वंदना अनुपस्थित मिले।
प्राथमिक विद्यालय गिरगिटियां में शिक्षक बबिता अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय नवीगंज में शिक्षामित्र संजू सिंह अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरगिटिया पूर्ण रुप से बंद मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
------------------------------------
शैक्षिक स्तर सुधारने पर जोर दें शिक्षक
बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को परतावल ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा व प्राथमिक विद्यालय देवीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देवीपुर में बच्चों के साथ प्रार्थना की तथा शिक्षा के स्तर को जांचा। शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को सुधारने पर जोर दें। धनगड़ा में बच्चों के उपस्थिति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------------
बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम लगाकर पनियरा ब्लॉक में जांच कराई गई। एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पांच शिक्षकों और पांच शिक्षामित्रों का वेतन व मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें