फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैशलेस कार्ड का किया गया वितरण
फरेंदा। तहसील सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक कल्याण से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैशलेश योजना की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने कई शिक्षकों में कैशलेस कार्ड का वितरण किया।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई पहल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन, उपप्रधानाचार्य श्रीकांत गौड़, शिक्षक सोनल वर्मा, ओमप्रकाश, दयानंद व रजनीश सहित कई शिक्षकों को कैशलेस कार्ड दिया गया।
इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए 1200 की धनराशि भेजने की शुरुआत भी की गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार की ये योजनाएं शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए लाभकारी साबित होंगी तथा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि सरकार के इस योजना से प्रदेश के शिक्षकों,व उनके परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे उनके परिवार के लोगोें को चिकित्सा के लिए भटकना नही पड़ेगा।
इस अवसर पर तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार सहित धानी, बृजमनगंज व फरेंदा के खंड शिक्षाधिकारी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक ने वितरित किए कैशलेस कार्ड
नौतनवा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को नौतनवा तहसील सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया को चिकित्सा कार्ड देकर योजना का शुभारंभ किया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि इस योजना के तहत अब 12 लाख शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया जहां पांच लाख रूपये तक निःशुल्क कैशलेश चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, बीडीओ अमित मिश्रा व मृत्युंजय यादव, बीईओ हेमंत कुमार मिश्र व पिंगल राणा, ऋषिकेश गुप्ता, गोविंद सहानी, चन्द्रप्रभा, राघवेंद्र पांडेय, ओम शुक्ला, मनौव्वर अली अंसारी, अतुल पटेल, रवि सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद