फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसआरजी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिक्षक संगठनाें ने साैंपा ज्ञापन

Sun, 17 Sep 2023 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए दिव्यांग शिक्षक सुनील वर्मा को अपमानित करने वाले राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य लवकुश वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने कहा कि सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमहां द्वितीय के सहायक अध्यापक सुनील वर्मा के साथ राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. टीएन गोपाल ने कहा कि शिक्षक सुनील वर्मा के साथ एसआरजी की ओर से किया गया दुर्व्यवहार बर्दाश्त योग्य नहीं है। मामले की जांच कराते हुए दोषी एसआरजी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला मंत्री उपेंद्र पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें