फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले शिक्षक, सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
डीएम से मिले शिक्षक, सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। साथ ही 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2008 से ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति न होने के कारण करीब 600 स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं है। ऐसे में पदोन्नति जरूरी है। 
विज्ञापन


वर्ष 2008 में जिन शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नत किया गया था, उनस में कई शिक्षकों द्वारा कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य भी किया जा रहा है लेकिन जिले में 32 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक का वेतन नहीं दिया जा रहा है। स्कूलों में तमाम पद रिक्त पडे हैं, सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी पदोन्नति नहीं किया जा रहा है। नव नियुक्त शिक्षकों की एनपीएस कटौती नहीं हो रही है। जबकि शासनादेश विभाग को मिल चुका है। सेवानिवृत्त हुए 47 शिक्षकों की जीपीएफ की रकम का भुगतान नहीं किया गया है। जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद गोरखपुर से जीपीएफ की धनराशि केवल तीन करोड़ ही प्राप्त हुई है, जबकि अभी भी महराजगंज का हिस्सा 13 करोड़ गोरखपुर से नहीं आया है। जिससे शिक्षकों की समस्या बनी हुई है। वित्त एवं लेखाधिकारी की उदासीनता के कारण समय से शिक्षकों का वेतन नहीं मिलता है।  ऐसे में प्रत्येक माह की पहली तारीख को शिक्षकों के खाते में वेतन भेजा जाए। समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर अभय कुमार दूबे, गोपाल जायसवाल, प्रद्युम्न कुमार सिंह, आनंद पाल गौतम, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, अरविंद्र कुमार गुप्ता, राजू कुमार सिंह, राघवेंद्र नाथ पांडेय, देवेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, अतिकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें