फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रधानाचार्य कक्ष में लगाया ताला

Sun, 04 Sep 2016 12:44 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज फरेंदा के शिक्षकों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार करने के बाद विद्यालय में लगाया ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकाया वेतन को लेकर शनिवार को शिक्षकों का गुस्सा फूट गया और शिक्षण कार्य का बहिष्कार करके प्रधानाचार्य के कक्ष में ताला जड़ दिया। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर उदासीनता का भी आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य न होने से शिक्षक व कर्मचारी वेतन से वंचित हो रहे।
विज्ञापन


 प्रधानाचार्य कक्ष में ताला लगाने के बाद जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य संबधित कर्मचारियों की हठवादिता के कारण जिले के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि तत्काल भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित करें अन्यथा पूरे जिले के शिक्षक कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद व अशोक पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक एवं छात्र हित में भुगतान तीन माह से अवरूद्ध वेतन सुनिश्चित किया जाना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उनके सामने संकट उत्पन्न हो गया हैं। ऐसे में शिक्षक कर्मचारियों के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन


शिक्षण कार्य नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में छात्रों व शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। इस दौरान लाल सिंह, शिशिर शुक्ला, पवन कुंमार, रूप नरायन यादव, मारकंडेय पाठक, सुभाष चंद, संपूर्णानंद सिंह, श्रीप्रकाश, ल्क्ष्मीकांत त्रिपाठी, राकेश् मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें