फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों ने बैठक कर टेट परीक्षा अनिवार्यता का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवां के ग्राम पंचायत पुरैनिहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षकों ने बैठक कर टेट अनिवार्यता का विरोध किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार ब्लाॅक कार्य समिति एवं ब्लॉक संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में यह बैठक की गई।
विज्ञापन



क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनिहा बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा शिक्षकों को टेट परीक्षा अनिवार्य किए जाने को लेकर शिक्षण कार्य में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों द्वारा विरोध किया गया है। बैठक में चार मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक दाहिने हाथ में काला पट्टी बांधकर टेट अनिवार्यता का विरोध किया जाएगा। 26 फरवरी को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में शिक्षक चंद्रभान प्रसाद, उमेश चंद्र यादव, सूर्यभान उपाध्याय, शत्रुघ्न, पब्बर यादव, कृष्ण पाल सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें