शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
कहीं काटा गया केक, कहीं विद्यार्थियों ने पेश किए कार्यक्रम
महराजगंज। शिक्षक दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर गुरुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने जीवन में गुरुजनों का महत्व बताया।
शहर में कास्मोलिटन स्कूल में प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल, प्रधानाचार्य स्वेतानंद जायसवाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आलोक रंजन तिवारी, बिशप एकेडमी में प्रबंधक बीके तिवारी, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक रत्नेश चंद्रा ने गोष्ठी में विचार व्यक्त किए। अनूप पब्लिक स्कूल मुंडेरा कला में प्रबंधक अनूप चौधरी, प्रधानाचार्य स्वाति चौधरी, आलोक चौधरी ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। यहां 12 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. भीमराम आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने डॉक्टर राधा कृष्णनन के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला कार्यालय सहित जनपद के सभी नगरों में डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती मनाई गई। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस, लिली थामस एवं प्रधानाचार्य अकम्मा बाबू ने अपने विचार रखे।
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर नवागत शिक्षकों कमश: प्राची कुशवाहा, अपर्णा राठी, सुनील कुमार तिवारी, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, अनिल कुमार सिंह, डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल का प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडे और प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने सम्मान किया। मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, मुख्य अभियंता राहुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कॉलेज नदुआ में प्रबंधक आदित्य श्याम ने कहा कि युवाओं में अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। मुख्य नियंता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जीवन की सार्थकता और सफलता शिक्षक पर निर्भर करती है।
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बड़हरामीर में स्थित वैदिक गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज, विद्या कन्या इंटर कॉलेज नरायनपुर, हंसराज जूनियर हाईस्कूल नरायनपुर, सीताराम इंटर कॉलेज सिंदुरिया, आदर्श इंटर कॉलेज सिंदुरिया में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार सेक्रेड हार्ट सिनियर सेकेंडरी हाईस्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक बीपेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक अर्श जायसवाल एवं उनकी पत्नी नेहा जायसवाल द्वारा शिक्षकों को केक एवं उपहार दिया गया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर मंसूरगंज व दलसिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवा में प्रबंधक रामचंद्र यादव ने गणेश पूजन कर शिक्षक दिवस मनाया। पनियरा इंटरमीडिएट कॉलेज पनियरा, एसडीएस विद्यापीठ एवं सुभागी देवी माध्यमिक विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज इलाहाबाद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही स्थित विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में डॉ. चंद्रकांत पांडेय, पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार दुबे ने अपने विचार व्यक्त किए।
--------
रीडिंग मेले का आयोजन
पनियरा। न्याय पंचायत माधोनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेनीगंज में रीडिंग मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गरिमा यादव खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्य पुरस्कार से सम्मानित अनिरुद्ध कुमार निराला को शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र अयान चौरसिया प्रावि बलुअहवा को भी सम्मानित किया गया। संवाद