फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रा को लेकर फरार शिक्षक औरंगाबाद से गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक के साथ फरार छात्रा और शिक्षक को नौतनवा पुलिस ने करीब तीन माह बाद बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी विद्यालय में जनपद औरंगाबाद बिहार निवासी एक शिक्षक पढ़ाता था। शिक्षक का विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा छह की 15 वर्षीय छात्रा से प्रेम हो गया। वह छात्रा को बहला फुसलाकर आठ फरवरी 2024 को भगा ले गया था। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। खोजबीन करने के बाद छात्रा और शिक्षक का पता सिंहपुर जनपद पलामू झारखंड राज्य में चला। पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल में लगी थी। इधर छात्रा और शिक्षक औरंगाबाद पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के बयान पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, बंधक बनाकर रखने, दुष्कर्म करने, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि छात्रा को लेकर फरार शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें