फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा राजीव गांधी पीजी काॅलेज परिसर में छह दिवसीय मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा का तरीका सिखाया गया। राजीव गांधी पीजी काॅलेज परिसर में यूपीकॉन की तरफ से आयोजित मिशन शक्ति के अंतर्गत छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अर्चना पांडेय द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सुरक्षा, स्वावलंबन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा व अत्याचार रोकने के लिए नारी को खुद अपनी शक्ति पहचानी होगी। इस मौके पर आनंद मिश्रा, आशुतोष सिंह, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें