फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगियों के खाते में सीधे होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोगियों के खाते में सीधे होगा भुगतान
विज्ञापन

निश्चय पोषण योजना : लाभार्थियों को नहीं जाना होगा ब्लॉक कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सभी क्षय रोगियों के खाते में अब निश्चय पोषण योजना के तहत सीधे खाते में भुगतान होगा। जिससे अब मरीज के परिजनों को ब्लॉक स्तर पर चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को टीबी क्लिनिक सभागार में क्षयरोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि निश्चय पोषण योजना के तहत निश्चय पोर्टल पर पंजीकृत लाभार्थियों का इलाज चलने तक हर माह 500 रुपये दिया जाता है। जो पहले मैन्युअल तरीके से ब्लॉक स्तर से होता था। लेकिन अब इन लाभार्थियों का जिले स्तर से ही सीधे खाते में रकम भेजी जाएगी। इससे लाभार्थियों को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाया पड़ेगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक हरि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि निश्चय पोषण योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर मांधाता मिश्रा, संदीप शुक्ला, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, केशव, विवेक पांडेय, अनुपम, सुनील दुर्गेश, अजीत, संजय, सुरेंद्र, आशुतोष, शिवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें