पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में सोमवार को चेहल्लुम के मौके पर ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पनियरा गांव से शुरू हुआ। इसमें आगे -आगे बभनौली, पनियरा, अटकहिया, महुअवां, सेमरा अखाड़े के युवक लाठी का खेल दिखा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग ढोल और तासा बजाते हुए रजौड़ा रोड स्थित पनियरा कर्बला तक गये। वहां पहुंचने के बाद लोगों ने नियाज व फातिहां पढ़ी। इसके बाद ताजियें को दफन कर दिया गया।
पनियरा लाठी खेल के उस्ताद बच्चन, अटकहिया के उस्ताद शेर अली सहित वसीम अंसारी, इशा अंसारी, जुल्फिकार, इमरान, जाबिर, छोटू, आजम, रमजान, इजहार, इकरार, इम्तियाज, शमसेर, इंसान, शमसुल व शाहिद आदि खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। खेल के बाद सभी खिलाड़ियों को मुहम्मद उमर अजीज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।