फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टास्क फोर्स के सदस्य करेंगे स्कूलों का औचक निरीक्षण, देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रत्येक माह सभी सदस्यों को पांच-पांच विद्यालयों के निरीक्षण के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी 12 ब्लॉकों व जिले स्तर पर गठित टास्क फोर्स से जुड़े सदस्यों को प्रत्येक माह पांच-पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सदस्य प्रेरणा एप पर निरीक्षण की स्थिति को अनिवार्य रूप से दर्ज भी करें।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए विद्यालयों में निरीक्षण कराए जाने की भी योजना है। ब्लॉक व जिले स्तर के प्रत्येक सदस्यों को प्रति माह पांच-पांच विद्यालयों का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, मगर अभी नियमित रूप से यह निरीक्षण नहीं हो रहा था। अब जिलाधिकारी ने पत्र भेजकर सभी सदस्यों को स्कूलों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स में उप जिलाधिकारी को अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव तथा खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, नायब तहसीलदार, उप जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक सदस्य शामिल हैंं, सभी को पांच-पांच स्कूल जांचते हुए अपनी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय टास्क फोर्स में ये हैं शामिल
जिला स्तरीय टास्क फोर्स में जिलाधिकारी को अध्यक्ष, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव तथा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
-
ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय टास्क फाेर्स के सदस्य प्रतिमाह पांच-पांच परिषदीय स्कूलों की जांच करें तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रेरणा एप पर दर्ज करें।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें