फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाने पर तैनात दरोगा राम अधीन की मौत

विज्ञापन
थाने पर तैनात दरोगा राम अधीन की मौत
विज्ञापन
बृजमनगंज। स्थानीय थाना में तैनात दरोगा राम अधीन प्रसाद की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। राम अधीन वर्ष वर्ष 1990 बैच के थे। 53 वर्षीय राम अधीन प्रसाद मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज के निवासी थे। करीब तीन वर्षों से थाना बृजमनगंज में दीवान के पद पर तैनात थे। बीते कुछ दिन पहले दरोगा के पद पर उनकी प्रोन्नति हुई थी। नगर में स्थित किराए के एक मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार रात वह अपने आवास पर सोए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दरोगा राम अधीन प्रसाद शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठे तो पुलिस उनके आवास पर पहुंची। जिन्हें नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई लगती है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें