महराजगंज/फरेंदा। आतंकी कनेक्शन की साजिश में घिरे तलहा खान ने शनिवार को अपने ससुर से फोन पर बात की। उसने 21 सितंबर को रांची की अदालत में पेश होने की बात कही। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापे की कार्रवाई के बाद से विकासनगर में लोग सहमे हुए हैं।
फरेंदा कस्बे में एनआईए टीम की छापे से पहले आरोपी तलहा का फरार होने की चर्चा लोगों में होती रही। डॉ. फजले हक शनिवार को कस्बे में दिखे। बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर खौफ दिख रहा था। डाॅ. हक ने बताया कि दामाद तलहा से शनिवार की सुबह मोबाइल फोन पर बातचीत हुई। वह एनआईए की ओर से मिले नोटिस पर रांची कोर्ट में 21 सितंबर पेश होने की बात कर रहा था। डॉ फजले ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद ही स्थिति साफ होगी।
डॉ. फजले हक भी बिहार के रहने वाले
डॉ. फजले हक ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के जमालहाता के रहने वाले हैं। करीब पंद्रह वर्ष पहले फरेंदा में मकान बनवाकर रहने लगा। पत्नी एएनएम हैं।