भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी में लग रहे साप्ताहिक बाजार को प्रशासन द्वारा रोकने के बाद भी व्यापारी नहीं माने और दुकान सजा दिया गया। बाजार लगी तो नेपाल से करीब दो हजार से भी अधिक ग्राहक सामान खरीदने वहां पहुंच गए। इसकी जानकारी जब एसडीएम नौतनवां को हुई तो आनन फानन में बाजार में पहुंच कर उन्होंने चेतावनी देते हुए बाजार को बंद करा दिया।
बुधवार की करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती बाजार फरेनिया में बाजार लगने और भीड़ भाड़ की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह यादव ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए 15 अप्रैल तक बाजार नहीं लगाने की चेतावनी दी और बाजार बंद करा दिया।
सैकड़ो की संख्या में पहुंचे नेपाली ग्राहकों को बाजार से वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह ने कहा कि बाजार मालिक को सूचना दे दी गई है। बॉर्डर पर बाजार 15 अप्रैल तक साप्ताहिक बाजार किसी भी दशा में नहीं लगने दिया जाएगा।