फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोगों की सहमति लेकर उनके घरों के सामने भी पौधा लगाएं

Sat, 08 Jun 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पौधरोपण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने विभागवार आवंटित लक्ष्य के विषय में सूचित करते हुए सभी संबंधित विभागों को समय से पौधरोपण तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में एवेन्यू और थीम आधारित पौधरोपण करने और इसके लिए आवश्यक पौधों की सूची बनाने व अन्य तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि इस वर्ष पौधरोपण अभियान में जनभागीदारी को सुनिश्चित करें और लोगों की सहमति लेते हुए उनके घरों के सामने भी पौधा लगाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अमृत वन, युवा वन, औषधि वन, शक्ति वन जैसे थीम आधारित पौधरोपण का निर्देश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वीथि (एवेन्यू) पौधरोपण के लिए निर्देशित किया। नहर-नालों की पटरियों पर पौधरोपण के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया। गोसदन मधवलिया में नंदन वन को विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वन विभाग को 226000, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग को 1836000, नगर विकास 13000, कृषि व रेशम विभाग को 332000, स्वास्थ्य विभाग को 10000 सहित विभिन्न विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया। इस दौरान डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पीडी रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें