नौतनवा। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने रविवार को मातहतों के साथ बैठक की। उन्होंने थाना नौतनवा से संबंधित प्रत्येक हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन करने और सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि वर्तमान में थाना नौतनवा से संबंधित हिस्ट्रीशीटर कहां और किसी स्थिति में हैं इसकी जांच कर लें। इनकी सक्रियता व निष्क्रियता के बारे में भी जानकारी जुटाएं और जल्द अपनी सत्यापन रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि समस्त बीट पुलिस अफसर अपने-अपने क्षेत्र में सड़क पर गंदगी फैलाने वालों को भी चिह्नित करना सुनिश्चित करें। ऐसे लोगों को नोटिस जारी करते हुए उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी नगर छोटेलाल, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार मनीष कुमार तिवारी मौजूद रहे। संवाद