महराजगंज। लखनऊ के राजाजीपुरम् इनडोर स्टेडियम में 16 से 20 जनवरी तक 7वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महराजगंज जिले से 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें एक रजत एवं पांच कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कैडेट बालक वर्ग में रघुवीर को रजत पदक, सब जूनियर बालिका वर्ग अंडर 22 किलोग्राम भारवर्ग में सांची अग्रवाल को कांस्य पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 25 किग्रा में अंश वर्मा को कांस्य पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 38 किग्रा में मांशु को कांस्य पदक, जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 42 किग्रा में कविता को कांस्य पदक मिला है।
वहीं सीनियर बालक वर्ग में अंडर 80 किग्रा में दयानंद त्रिपाठी कांस्य पदक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय, सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष प्रणव गोपाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ. एमके शर्मा, प्रशिक्षकगणों में रिजवान अहमद फैजी ने खुशी जाहिर की।