निचलौल। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को भीम ज्योति बुद्ध बिहार बैदौली में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में महात्मा बुद्ध की झांकी निकालकर शांति का संदेश दिया गया। उसके बाद मेला स्थल बैदौली में गोष्ठी का आयोजन कर महात्मा बुद्ध के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। क्षेत्र के बहरौली, खरचौली, औराटार, देकावे, कोहड़वल, खोन्हौली, घोड़हवा समेत दर्जनों समिति की ओर से महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया गया। जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः बुद्ध बिहार पहुंचा। मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. इंदू चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सोनू गौतम, बेचू भाई पटेल, सुरेंद्र गौतम, श्रवण गौतम, गोविंद कसौधन, महेश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद