फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत टीका लगाने में आ रहे पसीने

विज्ञापन
चैनपुर में लगे​ शिविर में रजिस्टर में नाम दर्ज कराते युवा। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शत-प्रतिशत टीका लगाने में आ रहे पसीने
विज्ञापन

महराजगंज। टीकाकरण के प्रति जागरूक का असर दिखने लगा है। केंद्र पर टीका लगवाने लोग पहुंचने लगे हैं। शत-प्रतिशत टीका लगाने में स्वास्थ्य कर्मियों को पसीने आ रहे हैं। कुछ ऐसा नजारा बुधवार को मिठौरा ब्लॉक के चैनपुर गांव में लगे टीकाकरण शिविर में देखने को मिला।
चैनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली बार टीकाकरण शिविर लगा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह दस बजे पहुंची। गांव के 15 लोगों ने आधार कार्ड जमा किया। इसके बाद टीका लगवाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिक भीड़ होने से कर्मियों को परेशानी हुई। दोपहर 12:30 बजे तक 40 लोगों को टीका लग चुका था। गांव में शत-प्रतिशत टीका लगना है। इसके लिए फिर शिविर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र पर सीएचओ मनीषा, एएनएम सुनीता टीका लगाने में व्यस्त रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सितारा देवी, उषा जायसवाल, शशिकला देवी गांव के लोगों को जागरूक करने में जुटी रहीं। सीएचओ मनीषा ने बताया चैनपुर में 80 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। 50 वैक्सीन 18 वर्ष से अधिक और 30 वैक्सीन 45 वर्ष के ऊपर के लोगों लगेगा। चैनपुर से 23 किमी पर सीएचसी जगदौर है। जिला अस्पताल की दूरी 12 किमी है।
विज्ञापन

ये लोग कर रहे लोगों को जागरूक
गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए बनी टीम में विनोद वर्मा, सदानंद, ब्रजभूषण, अमरजीत, वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, हरिलाल, श्रीलाल वर्मा, रामकिशुन वर्मा आदि शामिल हैं। ये सभी ग्राम प्रधान के साथ लोगों को प्रत्येक दिन कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करते हैं।
गांव की प्रोफाइल
गांव की कुल आबादी 2500 है। 1300 पुरुष,1200 महिलाएं हैं। महिलाओं की साक्षरता दर 40 एवं पुरुषों की 75 प्रतिशत है। गांव में 1000 युवा और 500 बुजुर्ग है। गांव में 2 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। बाकी खेती, मजदूरी, व्यापार और निजी कंपनी में नौकरी कर जीवन-यापन करते हैं।
गांव के सभी लोगों को टीका जल्द लगाया जाएगा। जिनका पंजीकरण हुआ है, वे स्लॉट के अनुसार सीएचसी एवं जिला अस्पताल पर टीका लगवाएंगे। गांव में पुन: शिवर लगवाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुड्डू विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान
शत-प्रतिशत टीका लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएचसी पर रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीका लगाने की व्यवस्था है। भीड़ ज्यादा होने से थोड़ी समस्या हो रही है।
डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, अधीक्षक, सीएचसी, मिठौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें