फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध्यमिक विद्यालयों में गठित होंगे स्वच्छ सारथी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में संचालित होने वाले सभी 260 माध्यमिक विद्यालयों में गठित होने वाले क्लब की ओर से स्वच्छता पर दिया जाएगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ सारथी क्लब का गठन होगा। इसकी देखरेख में जागरूकता कार्यक्रम कराया जाएगा तथा लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले में 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त एवं 192 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों से जोड़ते हुए उसे बढ़ावा देने का प्रयास किया जाना है। ऐसा करने से जहां विद्यार्थी स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे, वहीं समाज में भी स्वच्छता के विकास में योगदान दे सकेंगे। क्लब के देखरेख में श्रमदान, स्वच्छता विषयक प्रतियोगिता, गोष्ठी आदि का भी आयोजन विद्यालय मेंं कराते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश भी डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सदस्यीय क्लब में यह हाेंगे शामिल
माध्यमिक विद्यालयों में गठित होने वाले स्वच्छ सारथी क्लब में विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही एक शिक्षक को सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति के एक प्रतिनिधि, दो अभिभावकों व कक्षा नौ से 12 तक के एक-एक विद्यार्थी को सदस्य के रूप में रखा जाएगा।
-
जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ सारथी क्लब गठित होंगे। वे स्वच्छता के विकास के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें