फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें... की प्रस्तुति पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- कैलाश खेर की प्रस्तुति के साथ ही हुआ महराजगंज महोत्सव का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गायक कैलाश खेर की रोमांचित करने वाली प्रस्तुति के साथ ही मंगलवार की रात महराजगंज महोत्सव का समापन हुआ। उन्होंने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया..., कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें..., तेरी बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढ़ोलना... के साथ ही एक से एक प्रस्तुति देकर महोत्सव की अंतिम रात को यादगार बना दिया।
उन्होंने कैलाशा बैंड के बैनर तले जाना जोगी के नाल जी..., आओ जी, आओ जी..., तौबा, तौबा रे तेरी सूरत..., पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी..., कौन है कौन है वो कहां से आया..., जय-जय कारा, जय-जय कारा, स्वामी देना साथ हमारा..., तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं... समेत अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन सान्या ने किया। इस दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सनातन प्रदेश- कैलाश
उत्तर प्रदेश सनातन प्रदेश है। हाल के दिनों में इसमें अपेक्षाकृत विकास हुआ है। हमारे अधिकांश पूज्यनीय देवता का जन्म भी उत्तर प्रदेश में हुआ है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें