नौतनवां। आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पहाड़ी टोले पर एक बगीचे में लावारिस हालत में 24 बोरियों में रखी काले रंग की मिट्टी और काला पत्थर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान, उसे बरामद कर जांच पड़ताल में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल के सीमावर्ती नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के पहाड़ी टोले पर एक बगीचे में लावारिस हालत में 24 बाेरियां मिलीं। आसपास के लोगों ने सशस्त्र सीमा बल चौकी और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसबी ने लावारिस रूप में पड़ी 24 बोरियों को बरामद कर देखा तो कुछ में काले रंग में राख तो कुछ में काले पत्थर की तरह की वस्तु रखी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह पहुंच गए। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि जांच के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि वह कौन सी वस्तु है।