फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क किनारे मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के महदेवा चौराहे पर रविवार को जद्दू पिपरा मार्ग के किनारे बैठी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने स्थानीय आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला को सीएचसी, परतावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महदेवा चौराहे के जद्दू पिपरा मार्ग स्थित एक दुकान के बाहर लगे टीनशेड के नीचे रविवार की सुबह करीब सात बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला (करीब 35 साल) दर्द की पीड़ा से जूझते हुए एक बच्चे को जन्म दिया। सूचना फैली तो मौके पर भीड़ जुटी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची।
चिकित्सकों के मुताबिक, महिला सात माह की गर्भवती थी, उसे प्रीमेच्योर प्रसव हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला पिछले करीब एक साल से परतावल, महदेवा और हरपुर के बीच घूमती रहती थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह अक्सर सड़क किनारे या आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देती थी।
विज्ञापन

अचानक उसके गर्भवती होने और सड़क किनारे प्रसव की घटना सामने आने से लोग स्तब्ध हैं। महिला के साथ किसी व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि महिला के साथ किसी ने गलत हरकत की है तो यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसे में महिला की सुरक्षा और उसके साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें