फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योजनाओं से वंचित लोगों का सर्वे सही तरीके से हो'

Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
'योजनाओं से वंचित लोगों का सर्वे सही तरीके से हो' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। लाभार्थी परक व कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों का सर्वे सही एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का लापरवाही क्षम्य नहीं है। सर्वे के दौरान कोई भी कर्मचारी अपना क्षेत्र नहीं छोड़ेगा। विभागों के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से करें। सर्वे में ग्राम पंचायत सचिवों के सहयोग के लिए रोजगार सेवक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी लगे हैं।
विज्ञापन


 उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे में लगे कर्मचारी विभिन्न पेंशन, अन्त्योदय राशन कार्ड एवं पात्र गृहस्थी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं से वंचित लोग चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए नगरों व गांवों के लिए  कर्मचारी तैनात किए गए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक रखे गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनया गया है। योजना से वंचित पात्र लोगों को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चिह्नित किया जाएगा। खुली बैठक की सूचना ग्रामीणों को एक सप्ताह पहले मुनादी कराकर दी जाएगी। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के नाम पढ़ कर सुनाए जाएंगे। छूटे हुए पात्र लोगों के नाम एक प्रपत्र पर भरे जाएंगे। सर्वे में लगे कर्मचारी उक्त प्रपत्र को संबंधित ब्लाॅक  मुख्यालयों को उपलब्ध कराएंगे।  सर्वेक्षण कार्य का अनुश्रवण डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति करेगी। बैठक में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें