फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 882 ग्राम पंचायतों में औचक परखी जाए सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी की दस्तक व ईद को त्योहार को देखते हुए ग्राम पंचायतों में सफाई के मुकम्मल इंतजाम के निर्देश डीपीआरओ की तरफ से जारी किए गए हैं। समस्त एडीओ पंचायत को जारी निर्देश में 10 मार्च से 25 मार्च तक निरंतर सफाई की निगरानी व गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। जनपद के सभी 882 ग्राम पंचायतों के लिए यह निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। साथ ही आगामी दिनों में ईद का त्योहार भी पड़ रहा इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई करने पहुंच रहे हैं इसपर गांव वालों की प्रतिक्रिया भी लेनी है।विभागीय जानकारी के मुताबिक होली का त्योहार निकला है। ऐसे में नालियों में गंदगी बढ़ जाती है। इन दिनों गर्मी के दस्तक देने के बाद संक्रामक रोग पांव फैलाते। ऐसे में किसी ग्राम पंचायत में सफाई की अनदेखी न हो इसको लेकर औचक जांच व रिपोर्ट के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ठीक रहे इसको ध्यान में रखकर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इससे सफाई कर्मियों के कार्य की निगरानी हो सकेगी। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया लेकर जहां सफाई खराब वहां संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकेगी। -श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें