बीआरसी परिसर में क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखा
महराजगंज। बीआरसी सदर के मैदान में सोमवार को बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक के निर्देशन में शुरू हुई। पहले दिन की स्पर्धा में सुरहुरवा ने योगासन में स्वर्ण जीतकर अपनी मजबूती दिखाई। वहीं कबड्डी के फाइनल में खुटहा परिषदीय की टीम पहुंची। खो-खो स्पर्धा का फाइनल पिपरा नौनियां व सोनरा के मध्य खेला जाएगा। सोमवार को दोनों ने सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल के लिए स्थान पक्का किया।
ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ सदर प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता व बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा की तरफ से खेल का महत्व विद्यार्थियों को समझाकर उनकी रुचि पढ़ाई के साथ खेल की तरफ भी खींचा है।
बीईओ ने किया स्वागत: दो दिवसीय स्पर्धा में पहुंचे अतिथियों का स्वागत बीईओ सदर अंकिता सिंह ने बैज लगाकर किया। बैजनाथ सिंह, नर्वदा चंद, रेयाज अहमद खां, बालमुकुंद पाठक, रामचरन, अनिरुद्ध निराला, बलराम निगम, अमरेंद्र सिंह, दिवाकर ध्वज सिंह, नवनीत पटेल सहित अन्य शामिल रहे।
बीईओ ने बताया कि स्पर्धा का समापन आज के प्रदर्शन के बाद शाम 5:00 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त होगा।