महराजगंज। बीते चार दिनों से विद्युत सप्लाई बाधित होने से परेशान पकड़ी दीक्षित के ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की। ग्रामीण हकीम, अंगद कसौधन, वारिस अली, राजकुमार, श्रवण मद्धेशिया, प्रहलाद आदि का कहना है कि 30 मई को तेज हवा से गांव के चौराहे का विद्युत पोल गिर गया था, जिससे करीब 50 परिवार एवं दुकानदारों की विद्युत सप्लाई बाधित है। शिकायत करने के चार दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में रोष है। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि विद्युत सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद