फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप बेअसर, पछुअा करा रही ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जलवायु परिवर्तन के कारण रिकार्ड से अधिक गर्मी ही नहीं बल्कि जाड़ा भी अधिक महसूस किया जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया लेकिन पछुआ हवा ने 20 डिग्री की ठंड का अहसास लोगों को कराया। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को सुबह धूप तो निकली लेकिन पछुआ हवा ने इसका प्रभाव न्यून कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह धूप खिलने के बाद अधिक समय तक धूप की गर्माहट लोगों को नहीं मयस्सर हो सकी। दोपहर 11 बजे से चलने वाली पछुआ ने धूप का प्रभाव न्यून कर दिया। हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा बनी रही। पछुवा हवा के कारण बाहर निकलने वालों ने सिहरन महसूस की। दोपहर दो बजे के बाद बादलों की आवाजाही के कारण धूप लुप्त हो गई। धुंध के बढ़े प्रभाव के कारण दृश्यता कम हो गई। शाम पांच बजे के बाद दृश्यता काफी कम हो गई। इस वजह से सड़क पर वाहन चालकों को डीपर व इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें