फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुमन विश्वकर्मा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

विज्ञापन
सुमन विश्वकर्मा एलबीएस इंटर कालेज की प्रधानाचार्य बनी।
विज्ञापन
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज मथुरानगर में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 11वीं की छात्रा सुमन विश्वकर्मा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने सुमन विश्वकर्मा को कुर्सी पर बैठा कर कार्य भार सौंपा। प्रधानाचार्य बनाए जाने के बाद सुमन ने विद्यालय परिसर व विदयालयी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिचारकों को सफाई व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासित छात्र ही जीवन में सफलता अर्जित करते हैं। सभी छात्रों को नियमित पठन-पाठन पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम एक दिन का प्रधानाचार्य बनाए जाने से अन्य छात्राओं में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें