फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन स्टॉप सेंटर के बेहतर संचालन पर दिया सुझाव

Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर में बैठक को संबोधित करते जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी।
विज्ञापन
-दस्तावेजों व संसाधनों के रख-रखाव पर की चर्चा
विज्ञापन

महराजगंज। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को वन स्टॉप सेंटर महराजगंज में महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर एवं सीपीएस के समस्त कार्मिकों के साथ बैठक की। कार्यालय के समस्त दस्तावेजों व संसाधनों के रख रखाव, सभी कर्मचारियों के कार्य एवं दायित्व, वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़िताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने वन स्टॉप सेंटर कार्यालय के 24 घंटा बेहतर संचालन के लिए कार्यालय के कर्मियों को जरूरी सुझाव दिया। महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा ने कहा कि 24 घंटे संचालित वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट वाइज कार्य कर रहीं स्टाफ नर्स, केस वर्कर व महिला पुलिसकर्मी की नियमित उपस्थिति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला समन्वयक संजा देवी, महिला शक्ति केंद्र की रत्ना तिवारी, परमर्शदाता प्रियंका सिंह, सुबोध यादव, नैना पटेल, शालिनी गुप्ता, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें