फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ौरा चीनी मिल ने किया 1.08 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़ौरा चीनी मिल ने किया 1.08 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

महराजगंज। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा ने वर्ष 2014-15 में 15 जनवरी तक गन्ने की आपूर्ति करने वाले गन्ना किसानों का एक करोड़ आठ लाख रुपये का भुगतान किया है। हालांकि अब भी मिल पर उस वित्तीय वर्ष का ढाई करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। अवशेष बकाए गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा की ओर से पेराई सत्र 2014-15 में गन्ना किसानों के लगभग 3.58 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी था। मिल के जिम्मेदारों ने शुक्रवार को किसानों को एक करोड़ आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया। मिल की ओर से 15 जनवरी 2015 तक के बकाए का भुगतान कर दिया गया है। अब 16 जनवरी 2015 से उस वर्ष के पेराई सत्र के समाप्त होने तक के बकाया ढाई लाख रुपये के भुगतान कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि के अतिरिक्त अभी पेराई सत्र 2017-18 का भी 21 करोड़ रुपये का मिल को भुगतान करना है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि गड़ौरा मिल की ओर से गन्ना किसानों के वर्ष 2014-15 में बकाया 3.58 करोड़ रुपये में से 1.08 करोड़ का भुगतान किया गया है। अवशेष पड़े भुगतान को जल्द से जल्द कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें