फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य के भुगतान में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने चीन मिलों के प्रतिनिधियों व समिति के सचिवों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुराने बकाया गन्ना मूल्य और इस सत्र के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को लेकर मिल के जिम्मेदार तेजी दिखाएं। भुगतान समय से होगा तो किसानों का विश्वास तो बढ़ेगा और गन्ने के खेती को व्यापकता देने में आसानी होगी।
ये बातें बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों और समिति के सचिवों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मिल के जिम्मेदार पहले पुराने भुगतान को खत्म करें, इसके बाद नए भुगतान को किया जाना भी सुनिश्चित करें। इस कार्य में बिल्कुल शिथिलता न प्रदर्शित की जाए। परिषदों व समितियों से जुड़े कर्मी भी अपना मूवमेंट प्लान बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। गन्ना किसानों से जुड़ी समस्याओं का भी तीव्र गति से निस्तारण किया जाए। सभी किसानों का पंजीकरण करते हुए उनका विवरण भी फीड कराना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मिल के प्रतिनिधि के रूप में आरपी सिंह, डीबी पांडेय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक टीपी सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज मिल ने किया 10 करोड़ रुपये का भुगतान
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि कप्तानगंज चीनी मिल ने वर्ष 2019-20 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में 1500 किसानों का 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। पुराने भुगतान के समाप्त होने से किसानों का विश्वास मजबूत होगा। मिल के जिम्मेदारों को अब इस वर्ष में किए गए पेराई का भी भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें