फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का रेट तय करने की मांग

Sat, 09 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुुुुख्यालय में बैठक की और राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। गन्ना का रेट 450 रुपये क्विंटल किसानों को दिया जाए और तत्काल गन्ना रेट निर्धारित किया जाए।
जिले में सरकार की ओर से बनाए गए धान क्रय केंद्रों को तत्काल चालू कराकर किसानों का धान  खरीदा जाए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे पर रोक लगाया जाए।
विज्ञापन

 जिले से रासायनिक खाद की कालाबाजारी नेपाल की जा रही है। इसे तत्काल रोक लगाई जाए। नौतनवां के तहसील अध्यक्ष सुरेश साहनी पर गलत तरीके से फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है तो तत्काल मुकदमा समाप्त किया जाए।
संगठन के कार्यकर्ताओं के गरीब, मजदूर का विधवा पेंशन, वृद्घा पेंशन, विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन, समाजवादी आवास योजनाओं को लाभ दिया जाए। जिलाध्यक्ष रजनीकांत ने कहा कि इन सारी समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निस्तारण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन धरना देने को बाध्य हो जाएगी। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान जगराम चौधरी, लालजी, रामअशीष पासवान, जुकुरूल्लाह, पुर्नवासी, हरिसिंह, अशीष कुमार अग्रहरी, मुनिराम, योगेन्दर, रामकृष्ण गौंड, अर्जुन, मन्जूर, सुर्दशन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें