फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी सब रजिस्ट्रार को मिला स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दुष्कर्म के आरोपी सब रजिस्ट्रार को गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट से स्टे मिल गया है। पुलिस अब को न्यायालय के अगले आदेश का इंतजार है। पीड़िता न्याय के लिए इधर उधर भटक रही है। सदर कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। पुलिस अपनी ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी कर रही है। संवाद
विज्ञापन




सब रजिस्ट्रार को शरण देने वाले तीन रिश्तेदारों पर केस दर्ज



महराजगंज। दुष्कर्म आरोपी सब रजिस्ट्रार राकेश राम की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी थी। उसका पता नहीं चला था। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि उसके ससुराल वाले गिरफ्तारी से बचाने के लिए जगह बदल कर शरण दे रहे हैं। उप निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शरण देने के मामले में आरोपी अमित कुमार, नितिन कुमार निवासी बडेसर, जमनिया, जिला गाजीपुर एवं राजू कुमार चौधरी निवासी पडरौना, कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इन लोगों पर आरोप है कि शरण देकर इन सभी ने आपराधिक कृत्य किया है। इनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें