फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट आवश्यकता वाले छात्र-छात्राएं होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट आवश्यकता वाले छात्र-छात्राएं होंगे चिह्नित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले 244 माध्यमिक विद्यालयों में विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थी चिह्नित किए जाएंगे। उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा करेक्टिव सर्जरी के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
जिले में 28 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त एवं 177 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जो दिव्यांग हैं तथा उन्हें सहायक उपकरण एवं सर्जरी की आवश्यकता है, उनकी मदद के लिए पहले उन्हें चिकित्सा परीक्षण शिविर के माध्यम से चिह्नित करना है तथा बाद में उन्हें लाभ उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन

ऐसे में इन विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार किए जाने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। वे सूची तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराएंगे, जिससे कि जरुतमंद छात्र-छात्राओं की मुश्किलों को कम किया जा सके।
लगभग डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी हैं अध्ययनरत
जिले के सभी 244 माध्यमिक विद्यालयों में कुल लगभग डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से दिव्यांगों व जरुरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के विशिष्ट आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सहायक उपकरण व करेक्टिव सर्जरी के लिए चिह्नित करते हुए उन्हें लाभान्वित करने का कार्य होगा। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से नाम मांगा गया है।
- अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें