फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्र–छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Thu, 25 Jan 2024 05:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गोष्ठी, रैली और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा और अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि रैली में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला इंटर कॉलेज, रामरेखा राय महाविद्यालय, कार्मल इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज सहित 10 शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों ने रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर राजेश कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें