फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने भारत का मानचित्र बनाकर ''माई भारत, माई वोट'' के स्लोगन बनाए
विज्ञापन

फरेंदा। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) महाराजगंज के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता पदयात्रा रैली शुक्रवार को कस्बे में निकाला गया। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर में मतदाता पदयात्रा रैली व छात्राओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पदयात्रा रैली कॉलेज से निकलकर विष्णु मंदिर, आंबेडकर चौराहा, तहसील चौराहा व स्टेशन रोड होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंची। पदयात्रा में पुलिस प्रशासन व कोबरा बल भी रहे। रैली में सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने भारत का मानचित्र बनाकर ''माई भारत, माई वोट'' का स्लोगन लिखा। पदयात्रा के दौरान प्रधानाचार्य डॉ ज्योति सिंह ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है, सभी लोगों को मतदान के लिए सारे काम को छोड़ कर मतदान करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ चेतना विश्वास, रीना चौधरी, शिखा त्रिपाठी दीपमाला,पूजा चतुर्वेदी,तनवीर अहमद, युवा मंडल अध्यक्ष परमानंद गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन हृदेश कुमार यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें