महराजगंज। राजकीय माध्यमिक बरवां राजा में कॅरिअर गाइडेंस एवं टीएलएम मेले का आयोजन बृहस्पतिवार किया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिथियों से छात्रों ने खुलकर बात की और कॅरिअर से जुड़ी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड राजकीय माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को एक अलग पहचान देने के लिए प्रयासरत है। कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम उन्हीं में से एक है जिसके सहारे विद्यार्थी अपनी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जानकारी पा सकते हैं।