महराजगंज। जिले में राजनीतिक दलों ने अगल-अलग जगहों पर बृहस्पतिवार को कांशीराम की पुण्य तिथि मनाई। उनके कार्यों को याद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि कांशीराम को समाज सुधारक और बहुजन नायक थे। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और पीसीसी सदस्य सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि काशीराम एक युग दृष्टा थे। उनके आदर्श आज युवकों को प्रेरित करते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, नगर अध्यक्ष विजयकांत सिंह, जिला महासचिव अफजल अब्बासी, विजय अंगारा, राम नारायण प्रसाद, रवि यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया, रोहित कुमार कन्नौजिया, शर्मा भारती, महेश, देश दीपक पाल, अरविंद मौर्य, निजामत अली आदि मौजूद रहे।